सोनभद्र/ रॉबर्ट्सगंज (विशाल टंडन) प्लास्टिक हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है साथ ही हमारी आदत में भी शुमार हो गया है। इसलिए इसे घर मे आने से नही रोक पा रहें है। क्योंकि बाजार मे बहुत से ऐसे उत्पाद है जो प्लास्टिक के रैपर मे आ रहे है जिस कारण इन्हे रोकने मे परेशानी हो रही है। जनपद को प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाये जा रहें मेरा प्लास्टिक, मेरी जिम्मेदारी अभियान के तहत लोगों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान एवं इसके रोकथाम के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से लोगों से यह अपील की जा रही है की इस्तेमाल के बाद प्लास्टिक को यहां वहां नही फेकना है। इससे गंदगी फैलती है, नालियाँ जाम हो जाती है। ज़ब हम घर मे बचे खाना, सब्जी, फल के छिलको को पॉलीथिन मे बांध कर फेकते है तो जानवर उसे खाने के चक्कर मे प्लास्टिक भी खा लेते है जिससे उन्हें नुकसान होता है। इसे जलाने से भी यह नष्ट नही होता बल्कि हमारा पर्यावरण भी दूषित होता है। मेरा प्लास्टिक,मेरी जिम्मेदारी अभियान के तहत लोगो को इस्तेमाल के बाद प्लास्टिक को घर मे ही एकत्रित कर उसे सफाईकर्मियों को देने की मुहीम चलाई जा रही है। जिसका घरों मे कुछ असर भी अब देखने को मिल रहा है। लेकिन व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, दुकानो पर इसका प्रभाव कम देखने को मिलता है।
रॉबर्ट्सगंज नगर के मेंन मार्केट, शीतला चौक के आसपास के दुकानों से निकलने वाले सिंगल यूज प्लास्टिक को सड़क पर फेक दिया जाता है। हालांकि सुबह नगर पालिकाकर्मियों द्वारा उन्हें उठा लिया जा रहा है। लेकिन रात भर में यह प्लास्टिक इधर-उधर फैल जा रही है।साथ ही कुछ जगहों पर प्लास्टिकों को जला दिया जा रहा है। हम सभी को प्लास्टिक को लेकर अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।
उ.प्र. सरकार मे कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद ने लोगों से अपील करते हुए कहा की प्लास्टिक हमारे स्वास्थ, समाज और पर्यावरण के साथ साथ जानवरों के लिए नुकसानदायक है। इसलिए प्लास्टिक का इस्तेमाल ना करें।
P9 भारत न्यूज़ आप सभी से अपील करता है कि मेरा प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारीअभियान को सफल बनाने मे अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। सिंगल यूज प्लास्टिक के कचरे को बोरी मे एकत्रित करते हुए अपनी फोटो हमारे व्हाट्स अप नंबर 9005392789 पर अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर के साथ भेजें। हम उसे अपने चैनल पर खबर के साथ लगाएंगे जिससे अन्य भी इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित होंगे।

Author: Pramod Gupta
Hello