October 11, 2026 12:17 am

जंगल में आग लगने से नल जल योजना का पाईप जलकर खाक,पेयजल आपूर्ति बाधित जंगल विभाग के तानाशाही रवैया से ग्रामीणों में आक्रोश

सोनभद्र/ नगवां ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिकरवार के गांव सांड़ सोत में नल जल योजना के तहत पाईप लाईन जंगल गोटी बांध मुख्य मार्ग से सड़क सोत तक बिछाई गई है। यह क्षेत्र चंदौली जनपद का वन क्षेत्र है। कल रात्रि सात बजे के आस पास जंगल में आग लग गई और रोड के किनारे बिछाई गई पाईप लाईन जलकर खाक हो गई जिससे ग्रामीणों के ऊपर पेयजल का संकट उत्पन्न हो गया है। आग लगने की सूचना ग्रामीणों को हुई तो मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया तब तक लगभग बीस मीटर पाईप लाईन जलकर खाक हो गई थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि रोहित सिंह ने इसकी सूचना जल निगम को दी ठेकेदार द्वारा पाइप लाइन को जोड़ने की बात कही है।

गौरतलब है कि ग्राम पंचायत सिकरवार का यह गांव जिसमे आदिवासी खरवार और हरिजन बस्ती के लोग रहते है इन्हे सरकार के नल जल योजना से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही थी और ग्रामीण नदी नालों का गंदा दूषित पानी पीकर अपना जीवन यापन कर रहे थे इनकी इस दुर्दशा को कुछ प्रमुख समाचार पत्रों चैनलों और पोर्टलों ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिसको उच्चाधिकारियों ने संज्ञान में लेते हुए तत्काल पाईप लाईन विछाने का आदेश दिया था। जंगल के रास्ते पाईप लाईन विछाने पर जंगल विभाग ने रोक लगा दी थी काफी जद्दोजहद के बाद पाईप लाईन बिछ गई और ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति होने लगी लेकिन जंगल विभाग ने पाईप लाईन को जंगल से अंडर ग्राउंड करने में अड़ंगा लगा दिया है जिससे पाईप लाईन जमीन के ऊपर से ही करीब एक किलोमीटर बिछा है जो कि आग की चपेट में आकर जल गया और ग्रामीणों के ऊपर पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई।
जल निगम के अधिकारियों का कहना है कि वन विभाग पाइप लाइन अंडर ग्राउंड नही करने दे रहा है जबकि अंडर ग्राउंड नही होने से पाईप असुरक्षित है वन विभाग क्या जनहित के मामलों से परे है जंगल विभाग के जिद्द के आगे आदिवासी गरीबों के जीवन का कोई मोल नहीं है जो भी हो वन विभाग की इस तानाशाही रवैया के खिलाफ आम जनमानस सहित ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ईस ओर ध्यान आकृष्ट कराया है

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!