November 26, 2026 11:42 am

वन भूमि पर कब्जा को लेकर पौधरोपण उखाड़ फेका 

 

दुद्धी/सोनभद्र(राकेश गुप्ता)विंढमगंज वन क्षेत्र के वासिन ग्राम स्थित स्थानीय बिट के सीताराम एवं अर्जुन के घर के पश्चिम में जंगल की कटाई कर स्थानीय लोगो के द्वारा वन भूमि पर खेती करने का मामला प्रकाश में आया है।उक्त मामले में ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग के सह पर कुछ दबंग किस्म के लोगो द्वारा पहले जंगलों के कीमती पेड़ो की कटाई कर उस पर खेती करना कोई नई बात नही है इस क्षेत्र में कई जगहों पर लोगो ने कब्जा कर रखा है।मामले की शिकायत जब कुछ लोगो ने वन विभाग के उच्चाधिकारियों को दी तब बीते दिनों वन भूमि की घेरा बंदी कर पौधरोपण कराया गया लेकिन दबंगो ने पुनः पौधो को उखाड़ कर फेक दिया है।पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने वन विभाग के उच्चाधिकारियों से मामले की जांच कर पौधो को उखाड़ने वालो के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है।

वन क्षेत्राधिकारी इमरान खान ने बताया कि मामला संज्ञान में है ,मामले की जांच के लिए अधीनस्थ कर्मियो को भेजा हु।पौधरोपण को उखाड़ने वाले बक्से नही जायेंगे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!