October 10, 2026 3:53 am

अवधूत भगवान राम आश्रम के दान पेटी का ताला तोड़ कर चोरी

 

दुद्धी/सोनभद्र:(राकेश गुप्ता)कस्बा के वार्ड नंबर 7 स्थित कलकली बहरा में अवधूत भगवान राम आश्रम के दुर्गा मंदिर प्रांगण में लगे दान पेटी पर बुधवार रात्रि चोरों ने हाथ साफ कर लिया,जब आश्रम परिवार के लोग सुबह उठे और मंदिर की साफ सफाई करने लगे तो देखा कि दान पेटी का तालानिकाल कर कुछ दूर रखा हुआ है।

ताले को देख आश्रम परिवार के लोग भौचक रह गए और दान पेटी खोल कर देखा तो उसमें सभी भक्तों के द्वारा किए गए दान की धनराशि गायब थी,कुछ चंद सिक्के चोरों ने छोड़ दिया था, यह देखते ही हड़कंप मच गया, और तुरंत दुद्धी कोतवाली को फोन कर आश्रम परिवार की माता जी ने सूचना दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और अग्रिम कार्रवाई में पुलिस जुट गई।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!