October 10, 2026 3:09 am

मारुति नंदन महायज्ञ में परिक्रमा को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी

– विशाल भंडारा में श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

– शिव शक्ति महिला मंडल एवं भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट ने किया है आयोजन
– रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर में चल रहा कार्यक्रम

सोनभद्र (अरविंद गुप्ता) रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर में चल रहे नौ दिवसीय मारुति नंदन महायज्ञ के दूसरे दिन रविवार को यज्ञ मंडप की परिक्रमा को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हर हर महादेव के जयकारे से समूचा परिसर गुंजायमान रहा। प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारे में श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के आयोजक/ संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि भिखारी बाबा आश्रम परिसर में नौ दिवसीय मारुति नंदन महायज्ञ एवं गरीब कन्याओं का शुभ विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। दूसरे दिन रविवार को यज्ञ मंडप की परिक्रमा को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। यज्ञाचार्य राधेकृष्ण तिवारी, आचार्य योगेश तिवारी, रेवती रमण तिवारी समेत अन्य आचार्यों के जरिए मारुति नंदन महायज्ञ कार्यक्रम संपन्न कराया जा रहा है। प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारा में श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया। करुणा सिंह, सीता अग्रवाल, शारदा देवी, डॉक्टर विजय, उर्मिला देवी, परमानंद मौर्य चिंता मौर्या, रिशिता केसरी, विमला देवी, रजवंती मौर्या, कालो देवी, शांति, संत सूरज महाराज, राजेंदर, मुन्ना बाबा, सुभराम महाराज, राजकिशोर प्रभु जी आदि लोग मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!