दुद्धी:सोनभद्र (राकेश गुप्ता) छत्तीसगढ़ में रुक रुक के हो रही बरसात से कनहर एवम पांगन नदी की जलस्तर में हो रही वृद्धि का असर अब दिखने लगा है। डूब क्षेत्र की लाइफ लाइन पांगन पुलिया पर आज प्रातः पानी चलने लगा जिससे अब दुद्धी से छत्तीसगढ़ जाने वाली कम दूरी के रास्ते पर ब्रेक लग गया है।ग्रामीणों ने करीब एक मीटर ऊपर पानी चलने की जानकारी दी है।सूत्रों की माने तो अगले तीन तीनो तक छत्तीसगढ़ में खूब बारिश होने की संभावना है।अमवार डैम में 249.5 के लेबल तक पानी भरा हुआ है जो नदी की सतह से 19.5 मीटर ऊँचाई तक संग्रहित है।
Author: Pramod Gupta
Post Views: 407









