October 10, 2026 3:46 am

बकरिहवा लैम्प्स पर खाद के लिए किसान लगा रहें चक्कर सचिव फोन बन्द कर हुआ फरार

 

बीजपुर(विनोद गुप्त) जरहा के बकरिहवा लैम्प्स पर खाद के लिए किसान चक्कर काट रहे हैं वहाँ तैनात लैम्प्स सचिव अपना मोबाइल फोन बन्द कर फरार हो गया है लैम्प्स के दरवाजे पर ताला बन्द है।बताया जाता है कि माह के अंतिम जून तक प्रत्येक लैम्प्स पर खाद उपलब्ध कराने का शासनादेश है बावजूद सचिव और जिला सहकारी बैंक के प्रबंधक की मिली भगत से आज तक गोदाम में खाद नहीं पहुचाई गयी।किसानों की शिकायत है कि लैम्प्स पर तैनात सचिव कृष्ण दास के मोबाइल फोन पर किसान फोन करते हैं तो स्विच ऑफ कर देते हैं जिसके कारण किसान असमंजस में हैं।लैम्प्स के निर्वाचित अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद का आरोप है कि सचिव मेरा भी फोन नही उठाता और बराबर मोबाइल बन्द रखता है।ईश्वरी प्रसाद ने बताया कि जिला सहकारी बैंक शाखा म्योरपुर के प्रबंधक से बात हुई थी और उनकी ओर से कहा गया था कि एक दो दिन में खाद पहुँच जाएगी लेकिन यह महज आश्वासन ही रहा।किसान राजकुमार सिंह जगदीश सिंह लल्लू बाबू राहुल सिंह राधेश्याम संदीप गुप्ता सहित सैकड़ों किसानों का आरोप है कि अगर किसानों को समय से खाद नही मिला तो जुलाई माह में कृषि कार्य प्रभावित होगा।आरोप है कि खाद उपलब्ध रहने के दौरान पिछले वर्ष सचिव ने जमकर छूट की खाद को ब्लैक में दुकानदारों को बेचा था उस समय भी किसान इसका विरोध किए थे लेकिन सम्बन्धितों की ओर से उसपर कोई कार्रवाई नही हुई।इसबाबत प्रबंधक मोहन सोनकर जिला सहकारी बैंक शाखा म्योरपुर ने कहा की खाद के लिए पैसा आरटीजीएस कर दिया गया है डीलर भेजने में देर कर रहा है सम्भवतः बुधवार को जरहा लैम्प्स पर खाद पहुँच जाएगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!