October 11, 2026 9:29 am

कनहर परियोजना के बजट को मिले कैबिनेट स्वीकृति

● आइपीएफ ने सीएम को पत्रक भेज की मांग

सोनभद्र- 6 जुलाई 2024, दुध्दी की लाइफ लाइन कनहर सिंचाई परियोजना के बजट आवंटन के लिए तत्काल कैबिनेट स्वीकृति हेतु आज आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट ने ईमेल से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्रक भेजा है। आइपीएफ के प्रदेश संगठन महासचिव दिनकर कपूर ने भेजे पत्र में कहा है कि कनहर परियोजना के लिए विगत दिनों हमने जिलाधिकारी को पत्र भेजा था। जिसमें उनके द्वारा यह बताया गया कि भारत सरकार के सेंट्रल वॉटर कमिशन और एनवायरनमेंट एंड फॉरेस्ट कमीशन की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है और उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट से स्वीकृति बाकी है। इसके प्राप्त होते ही नाबार्ड या अन्य किसी संस्था से आवश्यक धन प्राप्त करने के लिए प्रयास किया जाएगा।
सीएम को बताया गया कि कनहर सिंचाई परियोजना दुद्धी में खेती किसानी के विकास के लिए अति महत्वपूर्ण परियोजना है। अति पिछड़े क्षेत्र दुध्दी के किसानों की इस परियोजना के बनने के बाद आय में वृद्धि होगी और आजीविका के अभाव में हो रहे बड़े पैमाने पर पलायन पर भी रोक लगेगी। उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट द्वारा स्वीकृत न मिलने के कारण इस परियोजना के लिए आवश्यक 1094 करोड़ रूपया नहीं मिल पा रहा है। जिससे कनहर सिंचाई मुख्य बांध का काम बाधित है, नहरों का निर्माण नहीं हो पा रहा है और विस्थापितों को विस्थापन पैकेज भी नहीं मिल पा रहा है। उनके संज्ञान में यह भी लाया गया कि मूल बांध बनने के बाद डूब क्षेत्र में पड़ने वाले सभी गांव लगभग खाली कर दिए गए हैं और लोग अमवार स्थित कनहर विस्थापित कालोनी में रह रहे हैं। विस्थापितों की मूल सूची में से भी करीब 600 लोगों को विस्थापन पैकेज का लाभ अभी नहीं मिला है और छुटे हुए परिवारों को सरकारी वायदे के बावजूद अभी तक विस्थापन सूची में शामिल नहीं किया गया है।
ऐसी स्थिति में निवेदन किया गया कि तत्काल कनहर सिंचाई परियोजना के बजट की स्वीकृति कैबिनेट से कराई जाए ताकि बजट का प्रबंध हो और दुद्धी की लाइफ लाइन इस परियोजना का काम पूरा हो और विस्थापितों को न्याय प्राप्त हो सके।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!