October 11, 2026 9:29 am

सीएलएफ के बुक कीपर ने गाड़ी की किस्त भरने ली थी जिम्मेदारी,नोटिस आयी तो हलकान पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

 

दुद्धी/ सोनभद्र:(राकेश गुप्ता)राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जीवन ज्योति महिला संकुल स्तरीय संघ कलस्टर बघाडू की गंगा वी ओ से आजीविका एक्सप्रेस गाड़ी लेने के लिए ग्राम संगठन से छः लाख रुपए की धनराशि ऋण कुसुम देवी निवासी ग्राम खजूरी को वर्ष 2018 में उपलब्ध कराई गई थी। इस दौरान वाहन की प्राप्ति हुई और लगातार 14 किस्त 8334 रुपए की दर से 116676 रुपए ग्राम संगठन को वापस किया गया।कुसुम के पति संजय कुमार की बीमारी होने से गाड़ी चलाने में असमर्थ हो गए जिससे गाड़ी का किस्त भरना नामुमकिन हो गया।इस दौरान सभी दीदियों ने सर्व सहमति से वी ओ से सी एल एफ को गाड़ी वापस करने का निर्णय लिया जिसे सी एल एफ के बुक कीपर जय कुमार निवासी ग्राम जोरूखाड को 21 अगस्त 2020 को महिंद्रा सुप्रो गाड़ी यू पी 64ए टी 3214 कागज के साथ सी एल एफ और वी ओ पदाधिकारियों दीदी और गांव की जनता की उपस्थिति में दे दिया गया इस दौरान जय कुमार ने गाड़ी की किस्त तथा रोड टैक्स भरने की जिम्मेदारी ली लेकिन आज तक कोई किस्त जमा नही किया और ना ही रोड टैक्स मार्च 2024 को जब आरटीओ ऑफिस से 172200 रुपए मेरे नाम से आया तो मानसिक रूप से हलकान हु।उक्त शिकायती पत्र कुसुम देवी ने शनिवार को तहसील दिवस में जिलाधिकारी के नाम शिकायती पर सीओ को देकर न्याय की गुहार लगाई इस दौरान सीओ अमित कुमार ने दरोगा संजीव रॉय को मामले की गहनता से जांच करने का निर्देश दिया है।पीड़ित ने बताया इससे पूर्व भी कई बार शिकायती पत्र दी हु लेकिन अभी तक न्याय नहीं मिला।

इनसेट

लाखो रुपए घोटाले की हो सकती है खुलासा

दुद्धी/सीएलएफ बुक कीपर के मामले की गहनता से जांच की जाए तो लाखो रुपए घोटाले की खुलासा हो सकती है उक्त बुक कीपर के विरुद्ध कई मामले आ चुके है जिसे पकड़ने में पुलिस भी अब तक असफल रही है। सूत्रों की माने तो राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत समूह सखियों को जागरूक करने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई गई जिसमे बड़े पैमाने में पैसों का बंदरबाट हुआ हैं।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!