October 11, 2026 9:29 am

तहसील समाधान दिवस 87 मामले आए 3 मामलों का निस्तारण

 

दुद्धी/सोनभद्र।(राकेशगुप्ता) आज शनिवार को तहसील सभागार में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न समस्याओं से संबंधित 87जन शिकायतें प्रार्थना पत्र आएं। जिसमें चार मामलों का निस्तारण मौके पर किया गया। तथा3 जन शिकायती प्रार्थना पत्र का निस्तारण टीम भेज कर किया गया । इस तरह कुल7 मामले का निस्तारण किया गया। तहसील सभागार में आयोजित तहसील समाधान दिवस की अध्यक्षता अपर जिला अधिकारी सहदेव मिश्रा ने किया उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायती प्रार्थना पत्र को 1 सप्ताह के भीतर गुणवत्ता परक निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जन शिकायत प्रार्थना पत्र का निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं चाहिए अगर अधिकारियों के द्वारा लापरवाही बरती गई तो ऐसे अधिकारियों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित कर दी जाएगी। इस मौके पर उप जिला अधिकारी सुरेश राय के अलावा उप निरीक्षक संदीप राय सहित अन्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!