October 11, 2026 10:10 am

कनहर विस्थापितो की बैठक रविवार यानी कल

दुद्धी/सोनभद्र:(राकेश गुप्ता)कनहर विस्थापित समिति के तत्वाधान में रविवार को रविवार को 11:00 से 2:00 बजे दिन में श्री रामलीला/रासलीला कमेटी के मंच के प्रांगण में कनहर विस्थापित समिति के केंद्रीय एवं कोर कमेटी कि आवश्यक बैठक रखी गयी है।

बैठक में विचारणीय विषय बिंदु निम्न है:-
1 – विस्थापितों को अवशेष विस्थापन पैकेज व प्लॉट अविलम्ब दिये जाने पर विचार।
2 :- 31 मार्च 2023 के ग्रामीण सोशल सर्वें के अनुसार पात्रों को नाम जोड़ने पर विचार।
3:- दिनांक 25-05-2024 को उत्तर प्रदेश सरकार के सिंचाई मंत्री माननीय स्वतंत्र देव सिंह एवं माननीय आनंद जी के अमवार में कथनानुसार विस्थापित समिति को लखनऊ जाने पर विचार।
4 :- 31 मार्च 2023 के 11 गाँव के हुवे वीडियोग्राफ़ी का एकत्रीकरण पर विचार।
5 :- अवशेष भूमि का प्रतिकर् देने व शेष भूमि पर खेती करने पर विचार।
6- वितरित विस्थापित प्लॉट में विस्थापितों को बिजली, पानी,सड़क,शिक्षा, खाद्यान शौचालय,के अविलम्ब व्यवस्था पर विचार। उक्त जानकारी समिति के अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद निराला ने दी है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!