पन्नुगंज/ सोनभद्र (अरविंद गुप्ता) चतरा क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ कस्बे में स्थित संचालित विद्यालय शहजाद साहब उदय प्रताप सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य गौरी शंकर सिंह ने बताया की हाई स्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षा व आंतरिक मूल्यांकन प्रोजेक्ट कार्य 9 जनवरी से 12 जनवरी तक कराया जाएगा हाई स्कूल इंटर की प्री बोर्ड परीक्षा 13 जनवरी से 22 जनवरी तक होगी नैतिक खेल एवं शारीरिक शिक्षा की परीक्षा 17 जनवरी को संपन्न होगी प्रधानाचार्य के द्वारा सभी छात्राओं को यह जानकारी देते हुए बताया की सभी विद्यालय के छात्राएं सभी परीक्षाओं में शत प्रतिशत उपस्थित होकर परीक्षा में शामिल हो गया इस मौके पर मौजूद विद्यालय के शिक्षक प्रदीप कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह, मयंक त्रिपाठी, संतोष कुमार सिंह, ओमप्रकाश, कौशल कुमार बिंद, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे
Author: Pramod Gupta
Views: 76









