October 11, 2026 9:36 am

महीनों से सूखी पांगन नदी में चलने लगा बाढ़ का पानी , कनहर में रात्रि तक बाढ़ की पानी पहुँचने का उम्मीद

 

 

दुद्धी:सोनभद्र(राकेश गुप्ता)पड़ोसी प्रान्त छत्तीसगढ़ में पिछले शनिवार की दोपहर से लगातार 24 घंटे मूसलाधार बारिश से पांगन नदी में बाढ़ का पानी चलने लगा है वहीं रात्रि तक कनहर नदी में भी बाढ़ का पानी पहुँचने की उम्मीद जताई जा रही है | पिछले ढाई माह से सूखी दोनों नदियों में बाढ़ का पानी पहुँचने क्षेत्र के लोगों ने राहत महसूस की है कि अब जलस्तर में वृद्धि होगी और क्षेत्र में पिछले ढाई माह से सूखे बोर व कुओं में पानी आ जायेगा|
रामानुजगंज के सूत्रों के अनुसार छत्तीसगढ़ के जशपुर से निकली कनहर नदी में वहां दोनो किनारों को पकड़ कर बाढ़ का पानी चलने लगा है | जो रात्रि तक अमवार में पहुँचने की उम्मीद जताई जा रही है| बता दे कि इस बार भी कनहर बांध में 255 के लेबल तक पानी भरा जा रहा है ,वहीं सुंदरी गांव में 255 लेबल के बाद सौ विस्थापित परिवार ऐसे है जो पुनर्वास पैकेज व प्लाट की दरकार में अभी भी निवास कर रहें हैं| सूत्रों की माने तो सुबह तक कनहर नदी उफाना सकती है|

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!