October 27, 2026 2:29 am

कलयुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट

– चुर्क चौकी अंतर्गत सहिजन खुर्द गांव में हुई घटना
– सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जांच में जुटी पुलिस
सोनभद्र। चुर्क चौकी अंतर्गत साहिजन खुर्द गांव में शनिवार की रात में कलयुगी बेटे ने अपने पिता को लकड़ी के फट्टे से मार कर मौत के घाट उतार दिया। रविवार की सुबह सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चुर्क चौकी क्षेत्र के अंतर्गत सहिजन खुर्द गांव में रामराज पुत्र बैगा उम्र 50 वर्ष निवासी भिक्खमपुर थाना रामपुर बरकोनिया जो सहिजन खुर्द में किराए के मकान पर रहकर लोढ़ी हॉस्पिटल के बन रहे ट्रामा सेंटर में मजदूरी का काम कर रहा था। शनिवार की रात में शराब के नशे में पिता पुत्र में झगड़ा हो गया, जहां पुत्र ने लकड़ी के फट्टे से पिता के सर पर वार कर दिया, जिससे पिता की मौत हो गई। मौत के बाद पिता को कमरे में बंद कर आरोपी कलयुगी बेटा भाग गया।

परिवार वालों के कहने के अनुसार बेटा संतोष दिमाग से अर्ध पागल भी है। घटना की जानकारी होते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई ।

लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना सुबह दी तब पुलिस पहुंचकर मकान का ताला तोड़ी, जहां रामराज की मौत हो चुकी थी।

हत्या की खबर लगते ही थाना प्रभारी राबर्ट्सगंज, क्षेत्राधिकारी नगर राहुल पाण्डेय, एडिशनल एसपी कालु सिंह मौके पर पहुंच गए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल लोढ़ी भेज दिया। उधर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!