October 10, 2026 7:42 am

त्याग, समर्पण एवं बलिदान के प्रति मूर्ति थे पंण्डित रामनाथ पाठक

– याद किए गए २९वीं पुण्य तिथि पर स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व विधायक रामनाथ

सोनभद्र। जनप्रतिनिधि को समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने दायित्व का निर्वहन करना चाहिए। वर्तमान में प्रत्येक जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व विधायक स्व०पं रामनाथ पाठक। उक्त बातें मुख्य अतिथि बतौर इंडिया गठबंधन के नवनिर्वाचित सांसद छोटे लाल खरवार ने पूर्व विधायक स्व०पं रामनाथ पाठक के २९वीं पुण्यतिथि पर रावर्टसगंज में शनिवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके त्याग, समर्पण एवं जनसेवा के आचरण को आत्मसात करते हुए हम सबको उनके कारवा को आगे बढ़ाते रहना चाहिए। इसी कड़ी में वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व विधायक पं० रामनाथ पाठक को विधानसभा में पहाड़ का नेता के नाम से जाना जाता रहा है। उन्होंने कहा कि सादगी, समर्पण एवं जनसेवा के प्रति जागरूक और सक्रिय रहते थे। पाठक जी में त्याग समर्पण एवं जनसेवा की भावना उनके मूल संस्कार में थे। राष्ट्र पति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक ओम प्रकाश तिवारी ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व विधायक स्व०पं रामनाथ पाठक आज भारतीय लोकतंत्र में प्रासंगिक हैं। उनके द्वारा किए गए जन सेवा एवं आचरण को समूचा जिला ही नहीं देश गौरवान्वित महसूस करता है। इसी कड़ी में डाक्टर अमरनाथ पाण्डेय, डाक्टर मार्कण्डेय पाठक ,राकेश शरण मिश्रा, डाक्टर ओपी मौर्या, सत्येन्द्र कुमार पाठक डाक्टर अनिल कुमार पाण्डेय, आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का आयोजन डाक्टर मार्कण्डेय पाठक द्वारा किया गया। श्रद्धांजलि सभा में अध्यक्षता नगर पालिका रावर्टसगंज के पूर्व अध्यक्ष अजय शेखर एवं सफल संचालन कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष कौशलेश पाठक ने किया।

इस मौके पर धीरज पाण्डेय, निगम मिश्रा, आशुतोष कुमार दुबे,शिव पूजन विश्वकर्मा,प्रभात सिंह चंदेल,राम रूप शुक्ला, पंकज मिश्रा, रामानंद पाण्डेय, शैलेन्द्र चतुर्वेदी विशिष्ट चौबे मृदुल मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!