डाला- सोनभद्र (अर्जुन सिंह) शुक्रवार की अल सुबह लगभग चार बजे दुद्धी से वाराणसी जा रही थी स्कार्पियो परासपानी स्थित केशव महाविद्यालय सामने वाराणसी शक्तिनगर राज्य मार्ग पर पहले से खड़ी ट्रक में अनियंत्रित होकर जोरदार टक्कर मार दिया । जिसके उपरांत स्कार्पियो में सवार एक महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी गई । 
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सूचना पाकर मौके पर पहुंची चोपन पुलिस ने स्थानीय व राहगीरों के मदद से स्कार्पियो चालक अरमेश पुत्र रमाशंकर कुशवाहा डूमरडीहा दुद्धी स्कार्पियो में सवार, सोनू रहीगर पुत्र राजेश निवासी रामानुजगंज जिला बलरामपुर छत्तीसगढ़, यशोदा देवी पत्नी राजेश निवासी डूमरडीहा दुद्धी ,उपेंद्र पनिका पुत्र राजेश निवासी डूमरडीहा दुद्धी, राजेश रहीगर पुत्र स्वर्गीय दयाराम निवासी रामानुजगंज बलरामपुर छत्तीसगढ सभी एक महिला समेत पांच घायलों को ऐम्बुलेंस से चोपन अस्पताल भेजवाया गया। बताया जा रहा है कि उपेंद्र पनिका की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सको ने जिला रेफर कर दिया।
Author: Pramod Gupta
Hello









