October 10, 2026 9:16 am

पानी के लिए मचा हाहाकार ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर किया बिरोध

पन्नूगंज- सोनभद्र (अरविंद गुप्ता) चतरा ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत पटना में पडे लगभग आधा दर्जन एक माह से हैंडपंपों की मरम्मत न होने से पेयजल संकट गहरा गया है नाराज पटना के ग्रामीणों ने क्षेत्र पंचायत सदस्य लालबर्ती चेरो के अगुवाई में ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान और पंचायती राज विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की ग्रामीणों ने बताया कि बस्ती के छ से अधिक हैंडपंप खराब हैं ग्रामवासी पेयजल संकट से जूझ रहे हैं ग्राम प्रधान के द्वारा टैंकर से भी पानी की सप्लाई नहीं की जा रही है टैंकर न चलने से सात सौ मीटर दूरी से पैदल और साइकिल से पानी लाने को विवश हैं ग्रामीण ग्रामीणों ने बताया कि हर घर जल नल योजना के तहत अभी तक ग्राम पंचायत पटना में इस बस्ती में पानी की सप्लाई नहीं की गई है टोटी तो लगा करके शो पीस के लिए छोड़ दी गई है अभी तक पानी नहीं पहुंचा जा रहा है प्रदर्शन करने वालों में नीरज चौबे, विजेंद्र चंद्रवंशी, पारस पासवान, विनोद पासवान, बेचन राम, राजकुमार चेरो, रामराज चेरो, चंद्रशेखर, सुग्रीव चंद्रवंशी, कौशल्या देवी, अमरावती देवी, मनीषा देवी

आदि ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल पानी की सप्लाई किए जाने की मांग की है

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!