सोनभद्र। जुगैल/ चोपन में श्री राम पूजन के साथ अक्षत कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ lसिधुरिया से होते हुए चौरा बड़गांवा से जुगैल होते हुए विभिन्न जगहों पर अक्षत कलश यात्रा निकली गई!
स्वयंसेवक व भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कलश यात्रा डीजे पर बज रहे प्रभु श्री राम के गीतों के साथ शोभायात्रा निकाली! लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर जय श्री राम का नारा भी लगाया !
आचार्य पं बृजेश शुक्ला ने बताया कि अनवरत संघर्षों एवं बलिदानों के उपरांत सत्य सनातन धर्म के प्रभु श्रीराम अयोध्या में बन रहे भव्य दिव्य नव्य मन्दिर में 22 जनवरी को विराजमान होंगे, जो हर भारतीय के लिए गर्व की बात है।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र से आए पूजित अक्षत कलश को सिर पर रख कर अक्षत कलश यात्रा जगह जगह निकाली। यात्रा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद सहित अन्य संगठनों के स्वयंसेवक व कार्यकर्ता शामिल रहे।
लोगाें में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए विशेष उत्साह दिखा।विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत प्रमुख नरसिंह त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष विद्या शंकर पाण्डेय,आर एस एस सह कार्यवाहक गणेश तिवारी,प्रांत उपाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद, सह जिला कार्यवाहक आर एस एस गणेश तिवारी, प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह,बजरंग दल के कार्यकर्त्ता मिंटू तिवारी मौजूद रहे l
Author: Pramod Gupta
Hello









