October 26, 2026 1:59 am

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के चुनाव को लेकर हुई बैठक

हीरालाल पटेल एड मुख्य निर्वाचन अधिकारी व पवन कुमार सिंह एड सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त

सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को रामचंद्र सिंह एड अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुआ संचालन महामंत्री विमल प्रसाद सिंह एड ने किया।

बैठक में सर्वसम्मति से एल्डर कमेटी का गठन हुआ जिसमें सबसे वरिष्ठ एडवोकेट जालान को अध्यक्ष व राजनाथ सिंह, राजेश सिंह एड, ओमप्रकाश सिंह व विश्राम सिंह को सदस्य नामित किया गया।

इसके बाद निर्वाचन मंडल का गठन करने की चर्चा के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी हीरालाल पटेल एडवोकेट व सहायक निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार सिंह एडवोकेट व सुरेश सिंह एडवोकेट निर्वाचन अधिकारी को नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से पास हुआ कि चुनाव दिनांक 6 जनवरी 2024 से 19 जनवरी 2024 तक के बीच कराया।

चुनाव कार्यक्रम चुनाव अधिकारियों द्वारा जल्द घोषित किया जाएगा, आगे महामंत्री ने बताया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन का सूची तैयार हो गया है।

एक दो दिन में मतदाता सूची निर्वाचन मंडल को दे दी जायेगी, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र की चुनाव की तैयारी हो गया है।
बैठक में राजबहादुर सिंह एड, अतुल प्रताप पटेल एड, पवन कुमार सिंह एड, महेन्द्र प्रताप सिंह एड, चंद्रप्रकाश सिंह एड, राजेश यादव एड, प्रेमप्रताप विश्वकर्मा एड, अभिषेक सिंह एड, प्रदीप कुमार एड , अनिल कुमार सिंह एड, मनोज जायसवाल एड, नवीन पांडेय एड, सन्तोष कुमार एड, इत्यादि लोग उपस्थित थे ।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!