October 10, 2026 9:16 am

ट्रैक्टर सहित बालू पकड़ कर रेंजर ने किया सीज नदियों से अबैध खनन हुआ बेलगाम

बीजपुर- सोनभद्र (विनोद गुप्त) बैढ़न बीजपुर सड़क मार्ग पर सिरसोती पुराने वन बैरियर के पास से रेंजर जरहा राजेश सिंह ने रविवार सुबह एक ट्रैक्टर बालू लोड पकड़ कर वन विभाग के जायका कालोनी बीजपुर में लाकर सीज कर दिया।इस बाबत उनका पक्ष लेने के लिए रेंजर राजेश सिंह सहित डिप्टी रेंजर रामसुख सिंह को फोन कर जानकारी लेने का प्रयास किया गया लेकिन दोनों वनाधिकारी ने फोन नही उठाया जिसके कारण विभागीय पक्ष नही मिल पाया। उधर ट्रैक्टर मालिक रामबली जायसवाल ने कहा कि हम बैढन एमपी के नदियों से लीज का बालू खरीद कर हाइवा से बैरियर के समीप डंप कराते हैं बाद में अपने ट्रैक्टर से जरूरत मंद लोगों को बेचते हैं हमने किसी नदी या रिहन्द डैम से बालू खनन या चोरी नही किया है। आरोपी रामबली जायसवाल का आरोप है कि रेंजर साहब और वन कर्मियों ने रंजिश बश उसका ट्रैक्टर सीज किया है जब कि उसके पास बैढन एमपी के नदी का बालू सम्बन्धित पेपर मौजूद है।गौरतलब हो कि वर्तमान समय मे जरहा आजीर नदी,पिंडारी बिच्छी नदी,खम्हरिया और महरिकला के रिहन्द डैम सहित सिरसोती के बरन नदी महुली नदी,बकरिहवा और डुमरचुआ जरहा के बघाडू आदि क्षेत्र में अबैध बालू खनन और परिवहन का धंधा बेलगाम हो गया है खनन माफिया क्षेत्र में दर्जनों ट्रैक्टर और टीपर से पूरी रात खनन को बेख़ौफ़ अंजाम देने में लगे हुए हैं कुछ लोग तो बारिश के मौषम में ऊंचे दाम पर बेचने के लिए स्टॉक तक कर रहे हैं।

इसबाबत डीएफओ रेणुकोट स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा पकड़ाए ट्रैक्टर पर वन अधिनियम की धारा में कार्रवाई की जाएगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!