October 10, 2026 9:16 am

परियों वाला ख्वाब दिखाया जाएगा चौबीस घंटे गाल बजाया जाएगा

सोनभद्र-

जब जब देश में वोट पड़ेगा बाबूजी झंडा उनका खूब गड़ेगा बाबूजी

बरसाती मेंढक बनकर टर्राएंगे
एक दूजे के सौ सौ ऐब गिनाएंगे
कौन कहां पर सुलह करेगा
कौन लड़ेगा बाबूजी
जब जब देश में वोट पड़ेगा बाबूजी

हार जीत का समीकरण समझाएंगे
लिस्ट विरोधी नामों की बनवाएंगे
किसकी खाट खड़ी होगी इस साजिश में ,
यह परिणाम निकलने पर बतलाएंगे
इस तूफान में कौन उड़ेगा
कौन बचेगा बाबूजी ,
जब जब देश मे वोट पड़ेगा बाबूजी ।

रचना तिवारी सोनभद्र (यूपी)

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!