October 10, 2026 9:16 am

पारिवारिक कलह में युवक ने गमछे से लगाई फांसी,मौत

बीजपुर- सोनभद्र (विनोद गुप्त) स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत के ग्राम सभा सिरसोती के टोला महुआ बारी में 20 वर्षीय युवक ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर शुक्रवार की दोपहर गमछे से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार असलम पुत्र अफरोज उम्र 20 वर्ष निवासी सिरसोती टोला महुआवारी शुक्रवार की दोपहर में अपने घर मे गमछे के सहारे लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की मां ने जैसे ही देखा है वह शोरगुल मचाने लगी आसपास के लोग एकत्रित हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा जाएगा।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो पाएगी।युवक ने फांसी क्यों लगाई इस सम्बंध में सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!