October 10, 2026 9:16 am

लोकतंत्र में मतदान प्राणवायु के समान _ अम्बरीष ।

सोनभद्र । विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय मंत्री अम्बरीष ने लोकतंत्र में
मतदान को प्राणवायु के समान बताया । देउराराजा , पसही में
शुक्रवार को गोष्ठी में बोल रहे थे । लोकमत परिष्कार , संपर्क और संवाद के अंतर्गत प्रबुद्ध
जन संवाद गोष्ठी में अम्बरीष ने
श्रेष्ठ नेतृत्व ,शक्तिशाली और आत्मनिर्भर भारत के लिए शत प्रतिशत मतदान को जरूरी बताया ।
उन्होंने आगाह किया कि नगर पालिका , ग्रामपंचायत चुनाव से लोकसभा का मुद्दा भिन्न होता है ।
श्रेष्ठ नेतृत्व के अनेक फायदे गिनाए ।
राबर्टसगंज लोकसभा क्षेत्र में एक जून को पहले मतदान बाद में जलपान पर बल दिया । प्रबुद्ध
जनों का आह्वान किया कि प्रत्येक
मतदाता कम से कम सौ लोगों को
फोन करे और उन्हे भी ऐसा ही करने
को कहे । मनीष
पाण्डेय ने अम्बरीष का सारस्वत सम्मान किया । समाजशास्त्री
विमलेश कुमार त्रिपाठी स्वागत भाषण , मृतुंजय पाठक आभार
और भोलानाथ मिश्र ने संचालन किया ।
प्रबंधक मनीष पाण्डेय ने मतदाता शपथ दिलाई ।
गोष्ठी में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ
के जिला कार्यवाह बृजेश सिंह , जिला बौद्धिक प्रमुख दिनेश सिंह ,
खंड कार्यवाह जितेंद्र जी , विभाग के
समरसता प्रमुख मथुरा प्रसाद , विभाग के बौद्धिक प्रमुख धनंजय
पाठक , मनोज पाण्डेय , सतेंद्र पाठक , राजेश द्विवेदी , विमलेश पाठक , विनीत पाण्डेय , गीता मौर्या,
रामजी तिवारी समेत बड़ी संख्या में
गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।
मुख्य अतिथि ने भारत माता ,
सरस्वती और स्वर्गीय ईश्वर प्रसाद
के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एव
माल्यार्पण कर वैदिक मंत्रोचार के बीच गोष्ठी का शुभारंभ किया ।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!