October 11, 2026 10:34 am

अपनादल एनडीए गठबंधन से रिंकी कोल ने किया नामांकन।

सोनभद्र। लोकतंत्र के महापर्व में आखिरी चरण के लिए नामांकन के आखिरी दिन मंगलवार को काफी गहमा गहमी के बीच अपनादल एस एनडीए की संयुक्त प्रत्याशी रिंकी कोल ने कलेक्ट्रेट पहुँच कर रॉबर्ट्सगंज लोकसभा 80 से नामांकन किया। इस दौरान वहां समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद रही तो वही पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

दुद्धी विधानसभा उप चुनाव के लिए श्रवण कुमार गोंड़ ने भारतीय जनता पार्टी से नामांकन किया है।
दोपहर के दो बजे के करीब एनडीए गठबंधन की उम्मीदवार रिंकी कोल कलेक्ट्रेट पहुंचीं। उनके साथ अपना दल एस के कार्यकारी अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड, सदर विधायक भूपेश चौबे, घोरावल विधायक अनिल मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, चंदौली जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, अपना दल के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल, आदि मौजूद रहे। रिंकी कोल ने चार सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। अंत मे बहू रिंकी कोल के नामांकन के दौरान पहुंचे सांसद पकौड़ी लाल कोल सवालों का जवाब देने से बचते रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!