सोनभद्र (संगम पाण्डेय)। सदर ब्लाक परिसर में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सीडीओ ने कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों की आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका, ग्राम विकास अधिकारी सहित ग्राम पंचायत अधिकारियों के साथ बैठक किया। सीडीओ ने कहा कि आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन के तहत जनपद में 01 जून को मतदान होना है। सभी अधिकारी एवं कार्मिक आपस में समन्वय स्थापित करते हुए कम प्रतिशत वाले मतदान बूथों पर विशेष मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर जन-जन को मतदान करने के लिए जागरूक करें, जिससे जनपद के मतदान प्रतिशत में बढ़ोत्तरी हो सके। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, डीसी मनरेगा रमेश कुमार यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक आरपी यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन पाठक, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण आदि मौजूद रहे
Author: Pramod Gupta
Hello









