October 10, 2026 10:10 am

परशुराम जयंती मनाए जाने को लेकर बैठक

दुद्धी, सोनभद्र (राकेश गुप्ता) 10 मई को मनाए जाने वाले भगवान परशुराम जयंती को लेकर शुक्रवार को सिविल बार सभागार कक्ष में क्षेत्रीय ब्राह्मण समाज की एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उपस्थित ब्राह्मण समाज ने परशुराम जयंती धूमधाम से मनाए जाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पंडित राम लोचन तिवारी एवं पं कुलभूषण पांडे ने संयुक्त रूप से बताया कि आगामी 10 मई को सरकारी अस्पताल के पास स्थित मल्टीपरपज हॉल में भगवान परशुराम की जयंती मनाई जाएगी। जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई हैं।

बैठक में मुख्य रूप से पं विष्णुकांत तिवारी, पं मनोज मिश्रा, पं राकेश तिवारी, पं दिलीप पांडे, पं सुनील पांडे, पं सूर्यकांत तिवारी, पं सदानंद मिश्रा, पं मनोज तिवारी, पं सुरेंद्र दत्त उपाध्याय सहित ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!