October 11, 2026 10:33 am

बीजपुर थाना में एसडीएम ने लगाया कैम्प 253 लोग हुए पाबंद

 

बीजपुर(विनोद गुप्त) स्थानीय पुलिस स्टेशन में गुरुवार को एसडीएम दुद्धि के आदेश पर एक कैम्प आयोजित किया गया कैम्प में क्षेत्र के बिभिन्न गाँवों से शांतिभंग की धारा में निरुद्ध कुल 832 लोगों में से 253 लोगों को पाबंद किया गया। एसडीएम दुद्धि सुरेश राय द्वारा जनहित में ली गयी इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की जा रही है। गौरतलब हो कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बीजपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र अन्तरर्गत विभिन्न गाँवों कस्बे चट्टी चौराहे से कुल 832 लोगों को शांतिभंग की धारा में निरुद्ध किया है। प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय ने बताया कि भीषण गर्मी में जमानत के लिए आवागमन की समस्या को देखते हुए उच्चाधिकारीयों से वार्ता के बाद उपजिलाधिकारी से विचार विमर्श के उपरांत बीजपुर थाने में एक दिवसीय कैम्प का आयोजन किया गया कहा कि अब तक थाना क्षेत्र के विभिन्न गाँवो से शांतिभंग की धारा में निरुद्ध कुल 744 लोगों को पाबंद किया गया है शेष 88 लोगों को पाबंद होना बाकी है।प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय ने बताया कि बीजपुर थाने में जमानत कराने की सूचना के लिए दो दिन से गाँवो में ग्राम प्रधानों सहित हल्का पुलिस जवानों सहित अन्य प्रचार माध्यम से लोगों को सूचित किया गया जिसकी वजह से निरुद्ध सर्वाधिक लोगों को जमानती प्रक्रिया के तहत पाबंद करते हुए एसडीएम ने पाबंद किया है। एसडीएम दुद्धि सुरेश राय तथा प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय की सराहनीय पहल से आमजनमानस को दुद्धि आने जाने के अलावा समय श्रम सहित अन्य खर्च से निजात मिल गयी है।इस दौरान प्रभारी निरीक्षक की ओर से थाने में सभी आगंतुकों के लिए गुड़ बताशा के साथ शुद्ध पेयजल की ब्यवस्था सराहनीय थी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!