October 10, 2026 3:57 am

हैंड पंप पर पानी लेने जा रहे युवक को बाइक सवारों ने मारी टक्कर, हालत गंभीर।

सोनभद्र (राकेश गुप्ता) दुद्धी कस्बा स्थित शिवाजी तालाब धनौरा जाने वाले मार्ग पर रात्रि लगभग 9:30 बजे सुशील सोनी उम्र 30 वर्ष पुत्र सत्यनरायण सोनी वार्ड नंबर 9 जो अपने घर के पास लगे हैंडपंप पर पानी लेने जा रहा था कि धनौरा गांव की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक बाइक पर तीन बाइक सवार युवको ने पानी लेने जा रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं बाइक सवार भी अनियंत्रित होकर गिर पड़े दुर्घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग दौड़े और आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में लाकर भर्ती कराया जहां उपस्थित चिकित्सक डॉक्टर प्रवीण के द्वारा सुशील सोनी का प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया वहीं बाइक चालक अमन कुमार को भी शरीर के कई हिस्सों में चोटे आई हैं जिनका इलाज सीएचसी दुद्धी में चल रहा है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!