सोनभद्र (संगम पांडे) सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के मधुपुर गांव निवासी एक अधेड़ व्यक्ति का संदिग्ध हाल में सोमवार की सुवह हरैया गांव में खेत पर बने घर में फांसी के फंदे पर शव लटकता मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वस्तु स्थिति का जायजा लेने के बाद शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त मधुपुर निवासी रामशकल उम्र 50 वर्ष पुत्र बेनी सिंह के रूप में की गई है। घटना के वावत बताया गया कि मृतक का हरैया गांव में खेती-वारी है। सोमवार की अल सुवह वे मजदूरों को लेकर गेहूं की फसल की कटाई कराने गए थे। इसी दौरान खेत पर बने घर में वास की वल्ली के सहारे उनका शव संदिग्ध हाल में लटकता मिला। घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वस्तु स्थिति का जायजा लेने के वाद शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया
Author: Pramod Gupta
Hello








