October 10, 2026 4:28 am

डोडहर गाँव मे धूमधाम से मनाई गई अम्बेडकर जयंती

सोनभद्र- बीजपुर (विनोद गुप्त) युवा जन कल्याण सेवा संस्था डोडहर व अंबेडकर युवा कमेटी द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की 133 वीं जयंती रविवार की रात्रि संयुक्त रूप से धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का काआयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारम्भ अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर किया गया ततपश्चात प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम में गांव के प्रतिभावान बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी गयी।इस अवसर पर

रामनारायण भारती ने डॉ.,अंबेडकर जी के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज के उत्थान का एकमात्र साधन है इसी क्रम में राजू कुमार बैस ने अंबेडकर के सिद्धांतो को बताते हुए कहा कि हमारा समाज तभी आगे बढ़ सकता है जब हम उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में आत्मसात करेंगे। विष्णु दयाल ने अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला और उनकी जीवनी पर विस्तृत कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों को उत्साह वर्धन हेतु पुरस्कार प्रदान किया गया तथा समाज में विशेष योगदान देने वाले पुरुषों एवं महिलाओं को भी पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा जन कल्याण सेवा संस्था के सदस्य राम प्रताप पनिका,विष्णु दयाल ,श्रीकांत जायसवाल, वीरेंद्र कुमार ,राजेश कुमार व अंबेडकर युवा कमेटी के सदस्य सियाराम भारती ,कौशल कुमार , विजय नारायण,सोनू ,धर्मेंद्र,आशीष ने विशेष योगदान दिया कार्यक्रम का सफल संचालन संगीता कुमारी भारती ने किया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!