October 10, 2026 3:53 am

घायल गोवंश का बजरंग दल के सदस्यों ने कराया इलाज

सोनभद्र- घोरावल। स्थानीय नगर में घायल गोवंश का बजरंग दल के सदस्यों ने एंबुलेंस बुला उपचार कराया।

घोरावल बाजार के वी – बाजार के पास में घायल अवस्था में सड़क के किनारे गोवंश घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। उसके पैरों में काफी गंभीर चोट थी जिसकी वजह से उससे खड़ा भी नहीं हुआ जा रहा था। जैसे ही बजरंग दल को इसकी सूचना मिली, नगर संयोजक श्याम जी सेठ व प्रखंड संयोजक शुभम कुमार द्वारा
तत्काल एक वाहन द्वारा गौवंश को केवाली स्थित गौशाला ले जाया गया। बजरंग दल के पदाधिकारियों के अनुसार गौशाला पे मौके पे कोई भी जिम्मेदार उपस्थित नही मिला। गौशाला के गौवंशों की स्थिति संतोषजनक नहीं थी। गंदगी का अंबार लगा हुआ था। प्रसून कुमार ने इस दुर्दशा का एक वीडियो बना लिया और एंबुलेंस द्वारा कंप्लेंट करके चिकित्सा टीम द्वारा घायल गौवंशों का इलाज कराया। इस दौरान प्रखंड सहसंयोजक गोविंद मोदनवाल, गौ रक्षक किशन जी, राजेश कुमार, सुनील कुमार गुप्ता उर्फ सोमारु भाई, किशन गुप्ता, राजकुमार राज उर्फ लालू, विक्रम पटेल, सुंदरम उमर, कुलदीप केशरी आदि मौजूद रहें।
घायल गोवंश के इलाज के लिए विशेष सहयोग प्रकाश आयरन स्टोर के मालिक ओमप्रकाश उमर व श्रेया गारमेंट्स के मालिक संत कुमार के द्वारा किया गया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!