October 10, 2026 11:23 am

गैस सिलेंडर में आग लगने से वैवाहिक परिवार में पांच लोग हुए घायल

सोनभद्र (राकेश गुप्ता) दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के बीडर ग्राम पंचायत के एक परिवार में चल रहे वैवाहिक कार्यक्रम में आये हुए लोगों के लिए नास्ता बनाने के लिए गैस चूल्हा जलाते वक्त अचानक गैस सिलेंडर में आग लगने से पांच लोग जलकर घायल हो गए। घायल 31 वर्षीय सूर्यदेव मेहता पुत्र स्व दशु मेहता निवासी झारखड ने बताया कि मैं अपने बहन के घर वैवाहिक कार्यक्रम में आये हुए थे और गैस चूल्हा पर नास्ता बनाने जा रहे थे। की जैसे ही उन्होंने गैस चूल्हा जलाने के लिए माचिस जलाया की अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। जिससे नास्ता बनाने जा रहे सूर्यदेव व उसके आस पास मौजूद अनूप कुमार व राहुल कुमार दोनों पुत्रगण सूर्यदेव, किशन पुत्र रविशंकर व सविता देवी पत्नी कमलेश कुमार कुल पांच लोग झुलस कर घायल हो गए। घायल अवस्था मे आनन फानन में परिजनों ने इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पर भर्ती कराया। जहाँ इलाज चल रहा है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!