October 11, 2026 10:33 am

अकीदत के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में अदा की गई ईद की नमाज

सोनभद्र- बीजपुर (विनोद गुप्त) रमजान माह की समाप्ति के अवसर पर गुरुवार को बीजपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्राम सभाओं में स्थित मस्जिदों में मुस्लिम भाइयों एवं उनके परिजनों ने अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की ।नमाज की समाप्ति के पश्चात् उसमे शामिल सभी मुस्लिम भाइयों एवं बच्चों ने जहाँ मस्जिद में उपस्थित सभी से बारी बारी गले मिलकर उन्हें ईद पर्व की बधाइयाँ दी वहीं अल्लाह से अपने अपने परिजनों एवं देश की सलामती के लिए दुआएँ भी माँगी। मस्जिद के बाहर निकलकर नमाज अदा करने वाले सभी मुश्लिम भाइयों ने बाहर खड़े अन्य समुदाय के लोगों से भी गले मिलकर भारत देश की एकता का परिचय दिया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय ने मय हमराह थाने के पुलिस कर्मियों संग मस्जिदों पर जवानों को तैनात कर सुरक्षा ब्यवस्था के प्रति चौकस रहे। पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था के कारण शांतिनगर, एनटीपीसी रिहंद परियोजना के आवासीय परिसर, ग्राम सभा जरहाँ के टोला राजो एवं खम्हारियां में मौजूद मस्जिदों पर ईद की नमाज शांति एंव सौहार्द पूर्ण वातावरण में पढ़ी गयी। ईद मिलन समारोह के दौरान गंगा यमुना तरजीह की मिशाल देखने को मिली। बीजपुर गुलशने रजा कमेटी के सभी सदस्य कार्यो में मदद के लिए लगे थे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से मौलाना शाहनवाज,सदर हाजी खलील,नेसार अहमद,सलीम खान,नसीम अख्तर, बाबा सलीम,नेजाम कुरैशी, अप्सरा मास्टर, मो.अफरोज यूनुस कुरैशी, तौफीक कुरैशी, अब्दुल हमीद आदि के साथ साथ सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!