October 11, 2026 12:06 pm

संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ी गेहूं के फसल में लगी आग लगभग 17 बीगहा गेहूं जलकर हुए खाख

(अरविंद गुप्ता)

रामगढ सोनभद्र पन्नुगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुल्लीडाँड़ में दोपर करीब एक बजे गेहूं के खेत में आग लगने से गेंहू की फसल जलकर राख हो गया जानकारी के अनुसार राजाराम केसरी पुत्र गुलाब केसरी निवासी गुल्लीडाँड़ थाना पन्नुगंज सोनभद्र द्वारा खलिहान की साफ सफाई की जा रही थी खलिहान में रखें पुराने भूसे व अन्य कूड़ा को साफ करने के उद्देश्य जलाया गया जिससे आग हवा के कारण खेत में फैल गई देखते ही देखते लगभग 17 बीघा में खड़ी गेहूं की फसल जल गई आग लगने की जानकारी ग्रामीणों को होने पर ट्रैक्टर आदि अन्य संसाधनों का प्रयोग करते हुए आग को चारों तरफ से कट करके बुझाया गया सूचना पर फायर ब्रिगेड भी पहुंची जिससे पूरी तरह आग पर नियंत्रण पा लिया गया है उक्त आग में राजाराम केसरी की स्वयं की एक बीघा फसल, भागीरथी पुत्र ईश्वर प्रसाद निवासी सैदा थाना पन्नुगंज की 06 बीघा, श्रीनाथ सिंह पुत्र ईश्वर प्रसाद निवासी सैदा की 03 बीघा, जनार्दन पुत्र गोरेलाल की 03 बीघा, रमेश केसरी पुत्र कैलाश की 02 बीघा, रामचंद्र केसरी पुत्र कैलाश का 01 बीघा, सत्यनारायण केसरी पुत्र कैलाश की 01 बीघा, गेहूं की फसल में आग लगने से जलकर खाक होगई मौके पर पन्नुगंज पुलिस द्वारा पहुंच कर जांच पड़ताल की जारही है

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!