October 11, 2026 12:02 pm

सौ फीसदी राख उपयोगिता को आयोजित हुई कार्यशाला

संगम पांडे रॉबर्ट्सगंज (संवाददाता)

सोनभद्र। पावर प्लांटों से प्रचुर मात्रा में निकलने वाली राख का सौ फीसदी उपयोग किए जाने के संबंध में सोमवार को क्षेत्रीय कार्यालय उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण वोर्ड द्वारा शक्तिनगर में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वतौर मुख्य अतिथि उप्र प्रदूषण नियंत्रण वोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव संजीव कुमार सिंह के साथ दीप प्रज्जवलित करके किया। वाद सभी तापीय परियोजनाओं द्वारा राख उपयोगिता के वारे में प्रकाश डाला गया तथा सौ फीसदी राख उपयोगिता किये जाने हेतु कार्ययोजना बनायी गयी है। जिसके अनुसार इस लक्ष्य को आगामी वर्षों में प्राप्त किया जाना है। इस कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय अधिकारी यूके गुप्ता ने कहा कि आगामी वर्षों में परित्यक्त कोयला खदान, परित्यक्त पत्थर खदान, निचले सतह वाले सरकारी एवं वन भूमि के क्षेत्र के साथ ही फ्लाई ऐश ब्रिक का निर्माण क्षेत्र में राख उपयोगिता वढ़ाये जाने के सम्भावित रास्ते नजर आ रहे है, जिसके लिए अथक प्रयास किया जायेगा। कार्यक्रम में सुधीर कुमार शर्मा पीसीसीएफ एवं एचओएफएफ उत्तर प्रदेश, संजय श्रीवास्तव पीसीसीएफ वन्य जीव लखनऊ, सुनील चौधरी पीसीसीएफ लखनऊ, अनुपम गुप्ता एमडी वन निगम उत्तर प्रदेश, रवि शंकर मिश्र संयुक्त सचिव पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन अनुभाग, डीएम चन्द्र विजय सिंह, एसपी डा. यशवीर सिंह, मनीष मित्तल मुख्य वन संरक्षक आदि मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!