October 11, 2026 12:04 pm

नियमित टीकाकरण सुदृढ़ीकरण को आयोजित हुई कार्यशाला

संगम पांडे रॉबर्ट्सगंज (संवाददाता)

सोनभद्र। नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के सुदृढ़ीकरण के लिए नगर के एक होटल में मंगलवार को सीएमओ डा. अश्वनी कुमार की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। सीएमओ ने कहा कि नियमित टीकाकरण के सुदृढ़ीकरण व गर्भवती महिलाओं सहित बच्चों के शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिएए एक बेहतर प्लानिंग की आवश्यकता होती है। बिना कार्ययोजना के कोई भी कार्यक्रम सफल नहीं हो सकता। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा गिरधारी लाल ने वताया कि यह प्रशिक्षण लेने के बाद अधीक्षक, प्रभारी चिकित्साधिकारी, वीपीएम व वीसीपीएम अपने-अपने ब्लाक में दिए गए प्रपत्र पर हेड काउंट सर्वे कराकर माइक्रोप्लान तैयार करेंगे। वाद उन्होंने सभी को पावर

प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से हेडकाउंट सर्वे, प्रपत्रों को भरने व माइक्रोप्लान तैयार करने के वारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आरजी यादव, डा. प्रेमनाथ, यूनिसेफ से संदीप श्रीवास्तव, यूएनडीपी से आशुतोप मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!