सोनभद्र- डॉ0 यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना चोपन पर पंजीकृत मु0अ0सं0-74/2024 धारा 302 भादवि में वांछित अभियुक्त मेघे उर्फ लालमनी बैगा पुत्र गुपुत बैगा निवासी ग्राम लोहियाकुण्ड ग्राम पंचायत पनारी थाना चोपन उम्र लगभग 35 वर्ष को आज मुखबिर की सूचना पर तेलगुड़वा चौराहे के पास से समय प्रात: 06.30 बजे गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल कुल्हाड़ी बरामद किया गया। अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 08.04.2024 को समय करीब दोपहर 03.00 बजे सीताराम बैगा के घर पर मड़ई में मृतक जगधरन बैगा, अभियुक्त से शराब पिने की बात को लेकर झगड़ा करने लगे जिससे अभियुक्त द्वारा सीताराम बैगा के घर में रखी कुल्हाड़ी उठाकर मृतक को मारने के लिए उठा तो मृतक जगधरन अपनी जान बचाने के लिए भागते हुए विनोद बैगा के घर की तरफ भागे किन्तु अभियुक्त दौड़ाकर मृतक जगधरन को विनोद बैगा के घर के सामने दरवाजे के बीचो बीच मृतक जगधरन बैगा की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दिया गया था।
Author: Pramod Gupta
Hello









