October 11, 2026 12:39 pm

सड़क दुर्घटना में पत्रकार उपेन्द्र तिवारी घायल

राकेश गुप्ता (संवाददाता)

दुद्धी- (सोनभद्र) कचहरी परिसर के पास दुद्धी धनौरा मार्ग पर सोमवार सायं करीब 3 बजे एक कार की चपेट में आने से पत्रकार उपेन्द्र तिवारी घायल हो गये। बताया जाता है कि सिविल बार एसोसिएशन के सांगठनिक चुनाव हेतु मतदान चल रहा था। उपेन्द्र तिवारी बतौर अधिवक्ता मतदान करने कचहरी कैम्पस में जा रहे थे।इसी बीच कचहरी की ओर आ रही एक कार की चपेट में आकर घायल हो गये। लोगों ने उन्हें सड़क से उठाकर मतदान कराया और चिकित्सक को बुलाकर उनका प्राथमिक उपचार कराया।दुर्घटना में घायल श्री तिवारी ने कार चालक के लापरवाही पूर्ण कृत्य पर आक्रोश जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!