अर्जुन सिंह (संवाददाता)
– गांव के रिस्ते से नाती लगने वाले युवक की कुल्हाड़ी से प्रहार
– मृतक राजबैगा 60 वर्ष गाव में शादी विवाह जैसे शुभ कार्यों में मंडप व पूजा पाठ का कार्य कराया करते थे
– मृतक अपने खलिहान में पूजा पाठ कराने के लिए गया था
– मृतक के 2 पुत्र तथा 6 पुत्रियां हैं।
– चोपन थाना अंतर्गत लोहियाकुण्ड में आज शाम लगभग 5 बजे का मामला
सोनभद्र – चोपन थानांतर्गत लोहिया कुंड गांव में सोमवार को सायं लगभग पांच बजे एक 60 वर्षीय की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर देने से आस पास के क्षेत्रों में सनसनी फ़ैल गई।घटना स्थल पर सीओ सीटी राहुल पाण्डेय पहूच गए और घटना की जानकारी लेकर मामले का जल्द ही अनावरण करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। चोपन पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।वही उच्चाधिकारी के निर्देश पर फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच जांच में जूट गई है।मृतक के छोटे पुत्र सहादेव ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक 60 वर्षीय जगधरन पुत्र स्वo दादू लाल बैगा निवासी बगबईसा, थाना चोपन,बैगा जाति में पुजारी का काम करता था।मृतक शादी विवाह जैसे शुभ कार्यों पर हल्दी, मंडप में पूजा पाठ कराता था।मृतक रविवार की सुबह लगभग 11 बजे लोहिया कुंड में खलिहान की पूजा कराने के लिए आया हुआ था।लेकिन सोमवार की शाम लोहियाकुंड के ही रिश्ते मे लगने वाले नाती ने लगभग पांच बजे कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दिया।मृतक के दो पुत्र एवं छः पुत्री बताया जा रहा है। 
इस सन्दर्भ में चोपन थाना प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
Author: Pramod Gupta
Hello









