October 11, 2026 11:17 am

श्रीमद् भागवत कथा के समापन में बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु भंडारे के साथ हुआ समापन

(अरविंद गुप्ता)

रामगढ सोनभद्र पन्नुगंज गांव स्थित कांन्हा पैलेस में चल रही सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का सोमवार को समापन हो गया कथा वाचक आचार्य पंडित आशुतोष जी महाराज ने प्रसंग को अपने मुखारविंद से सुनाते हुए व्याख्या की कथा में बताया कि रामराज में किसी भी प्राणी को दुख नहीं था कोई किसी से बैर भाव भी नहीं रखता था कहा कि प्रभु राम हमारे आचरण और हमारे उत्तम विचार में अवश्य विराजमान होने चाहिए यही उनकी सबसे बड़ी भक्ति है प्रभु श्री राम ने आदर्श राजा उत्कृष्ट भाई श्रेष्ठ पुत्र महान मित्र की भूमिका एक साथ निभाई तथा एक मानक स्थापित किया कहा कि प्रभु राम के नाम से मन में रावण का अंत करें स्रोता प्रभु राम की भक्ति मिल जाएगी अन्याय पर न्याय की जीत के लिए प्रभु श्री राम ने समुद्र को पार कर यह साबित कर दिया कि अन्याय और अत्याचार का हर समय विरोध करना ही मनुष्य का नैतिक कर्तव्य है श्रीमद भागवत कथा में राज्याभिषेक के समय राजा रामचंद्र जी के जयकारों से पूरा पंडाल गूंजायमान हो गया इस दौरान कार्यक्रम का आयोजन रोहित अग्रवाल ने महाराज जी की आरती उतारी फूलों की वर्षा के साथ कथा का समापन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया साथ में प्रसाद का वितरण भी किया गया इस अवसर पर कथा समिति के अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, राधेश्याम अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, सोनू अग्रवाल, हरिश चंद्र अग्रवाल समेत क्षेत्रीय माताएं बहने मौजूद रहे

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!