October 11, 2026 12:39 pm

चाइनीज मोबाइल को ब्रांडेड बताकर बेचने वाले अंतरराष्ट्रीय गैंग के 2 सदस्य गिरफ्तार

– चुर्क पुलिस लाइन में एएसपी ने किया खुलासा

सोनभद्र। यूपी के सोनभद्र में रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने चाइनीज मोबाइल को ब्रांडेड बताकर ग्रामीण इलाकों में बेचने वाले अंतर्राष्ट्रीय गैंग के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है । एएसपी कालू सिंह ने चुर्क पुलिस लाइन में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सदर कोतवाली के प्रभारी सतेंद्र राय, सर्विलांस प्रभारी अमित तिवारी और एसओजी प्रभारी मधुपुर के समीप से दोंनो आरोपियों को पकड़ा।। पकड़े गए दोनों आरोपी मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के निवासी है । कहा कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि वह मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से यूपी के सोनभद्र में बिजनेस करने के लिए आए थे । इसके बाद उनका संपर्क दिल्ली के लाल किला क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से हो गया और वह व्यक्ति 3 से 4 हजार रुपए की सस्ती चाइनीज मोबाइल उन्हें कोरियर से भेजता था और यह दोनों लोग उस मोबाइल की EMI बदलकर ब्रांडेड कंपनी का लोगो लगाकर ग्रामीण इलाकों में 10 से 12 हजार रुपए में बेच देते थे पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि वह नेपाल तक इस तरह का कार्य किया है वहीं यूपी के सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, भदोही में भी उन्होंने मोबाइल बेचने का काम किया है ।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!