बीजपुर (विनोद गुप्त)
त्योहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न आगामी त्योहार चैत नवरात्रि ईदुल फितर और अम्बेडकर जयंती पर शांति एंव सौहार्द को लेकर प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय की अध्यक्षता में रविवार दोपहर पुलिस स्टेशन बीजपुर में क्षेत्र के सम्भ्रांतजनों धर्मगुरुओं सहित ग्राम प्रधानों संग पीस कमेटी की एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उपस्थित लोगों से आगामी त्योहारों पर आने वाली समस्या के वाबत जानकारी लेते हुए प्रभारी निरीक्षक श्री पांडेय ने सभी से मिलजुल कर पर्व को शांति एंव सौहार्द पूर्वक मनाने की अपील की।इस दौरान नवरात्रि तथा ईदुल फितर पर्व के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान को लेकर चर्चा करते हुए जगह जगह मंदिरों मस्जिदों पर पुलिस की चौकसी बढ़ाने और एक दूसरे के साथ मिलजुल कर त्योहार मनाने की अपील करते हुए शांति ब्यवस्था में खलल डालने वालों पर कड़ाई से पेश आने की चेतावनी दी।श्री पांडेय ने कहा कि सभी धार्मिक स्थलों पर सादे वर्दी में पुलिस की विशेष तैनाती रहेगी साथ ही सोशल मीडिया जैसे प्लेटफार्म पर किसी भी तरह के भड़काऊ पोस्ट शेयर करने वालो पर पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी।उन्हों ने कहा कि भीड़ भाड़ वाले धार्मिक स्थलों पर इस वर्ष सीसी टीवी कैमरे की बिशेष निगरानी रखी जायेगी। इस अवसर पर इंस्पेक्टर क्राइम अजय बिक्रम सिंह यादव,उपनिरीक्षक श्रवण कुमार यादव, दुनिया सिंह,अमिताभ चंद, ग्राम प्रधान पति जरहा विनोद भारती, ग्राम प्रधान डोडहर केपी पाल सहित अनेक लोग उपस्थित थे।









