October 11, 2026 12:39 pm

टीपर की चपेट मेंआने से बाईक सवार दो युवक गम्भीर

सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी अवयी फासिल्स पार्क मुख्य गेट के समीप रविवार को मारकुंडी से चोपन की ओर जा रही तेज रफ्तार एक टीपर ने बाईक को धक्का मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो घायलों को चोपन सीएससी भेज दिया। जहा से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के पश्चात दोनो को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार मारकुंडी से बाइक सवार काजू उम्र 17 वर्ष पुत्र गोपाल केशरी व सुरज केशरी उम्र 22 वर्ष पुत्र अनिल केशरी किसी काम से चोपन जा रहे थे। जैसे ही फासिल्स पार्क के पास पहुंचे कि मारकुंडी से चोपन की तरफ जा रही टीपर अनियंत्रित होकर बाइक सवारों को धक्का मार दिया, जिससे दोनो घायल हो गए।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!