सोनभद्र। अवैध परिवहन के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को सदर कोतवाली पुलिस ने एक बार फिर एक तरफा कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक को गिरफ्तार कर कानून के हवाले कर दिया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उप खनिज का अवैध रुप से परिवहन करते एक ट्रक को पकड़ कर चालक को गिरफ्तार किया गया था। मामले में खान निरीक्षक मनोज कुमार की तहरीर पर ट्रक चालक ववलू कुमार पुत्र राम अचल निवासी मानिकपुर थाना अहरौरा मिर्जापुर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उसे कानून के हवाले कर दिया गया। उधर अवैध परिवहन के विरूद्ध खनन विभाग व सदर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ताबड़तोड़ की जा रही एक तरफा कार्रवाई इन दिनों काफी चर्चा में है। लोगों का कहना है कि अवैध परिवहन में लिप्त वाहनों के चालकों को पुलिस गिरफ्तार कर उन्हें कानून के हवाले तो कर दे रही हैं, लेकिन आज तक इस गोरखधंधे में संलिप्त न तो वाहन स्वामियों को और न ही संबंधित प्लांट संचालकों को पुलिस गिरफ्तार
कर सकी है। लोगों ने पुलिस अधीक्षक का इस ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए अवैध परिवहन में संलिप्त वाहन चालकों सहित संबंधित प्लांट संचालक व वाहन स्वार्मियों के विरूद्ध गिरफ्तारी की कार्रवाई कराने की मांग किया है।
Author: Pramod Gupta
Hello









