October 10, 2026 11:21 am

मुल्क में अमन चैन की दुआ के साथ अदा की गई अलविदा जुम्मा की नमाज़

(अरविंद गुप्ता)

रामगढ सोनभद्र रामगढ स्थानीय नगर के जामा नूरी मस्जिद में शुक्रवार को रमजान माह के अलविदा जुम्मा पर नमाजियों से जामा नूरी मस्जिद खचाखच भरी रहीं रमजान के महीने के दिनों में जुम्मा (शुक्रवार) का अपना अलग महत्व देखते हुये सुबह से ही बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक नमाज पढ़ने की तैयारियों में जुट गये दोपहर बाद मस्जिद में अलविदा जुम्मा की नमाज अदा की गयी नमाज पढ़ने से पहले मस्जिद के मुहम्मद आलम नूरी साहब ने मस्जिद में तकरीरों में रमजान के पवित्र महीने की अहमियत बताई गई बाद नमाज़ लोगों ने अपने खुदा की बंदकरीम से गुनाहों की तौबा करने के साथ रोजा रखने की ताकत देने की और मुल्क की सलामती के लिये अमन-चैन की दुआ मांगी गई इस मौके पर अकबर अंसारी, हसनैन, जिब्राइल, अमीन, इसराइल, इजहार, सैलानी, राजा जहीर खान, सत्तार लालु सहित सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम बन्धु मौजूद रहे। वहीं सुरक्षा के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी सदर संजीव कटियार थाना प्रभारी निरीक्षक पन्नुगंज केदारनाथ मौर्य मय फोर्स सुरक्षा ब्वस्था में लगें रहे

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!