October 10, 2026 8:13 am

मतदाताओं को मिलेगी बेहतर सुबिधाएं

संगम पांडे रॉबर्ट्सगंज (संवाददाता)

सोनभद्र। आकांक्षी मतदान प्रतिशत प्राप्त करने के लिए सुनियोजित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न स्तरों एवं माध्यमों से मतदाता जागरूकता संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मतदान के दिन मतदाताओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित किये जाने के उद्देश्य से निम्न सुविधाएं दिया जाना अपेक्षित है। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने बताया कि मतदाताओं को मतदान स्थल तक अपने निजी वाहन से आने की सुविधा दी जाएगी। आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मतदान स्थल के निकट उचित स्थान पर यथासम्भव पार्किंग की व्यवस्था की करायी जाएगी, जिससे वाहन व्यवस्थित ढंग से पार्क हो सके। गर्मी के मौसम में मतदान के दिन मतदाताओं को लम्बी कतारों में खड़े रहने में असुविधा न हो, इसे लेकर मतदेय स्थल पर छायादार वेटिंग एरिया की व्यवस्था रहेगी। मतदान के लिए कतार में खड़े हर 10 मतदाता के अन्तराल पर कुर्सी की व्यवस्था करायी जाएगी। मतदाताओं में चुनाव को लेकर उत्साह बना रहे, इसके लिए सुरक्षा बलों को निर्देशित किया गया है कि मतदाताओं के साथ शोभनीय व्यवहार करें।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!