October 10, 2026 8:22 am

नगर के कई मोहल्लों की कल विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

संगम पांडे रॉबर्ट्सगंज (संवाददाता)

सोनभद्र। 33/11 के०वी० विद्युत उपकेन्द्र हाइड्डिल पर ब्रेकर, पावर परिवर्तक तथा अन्य उपकरणों की टेस्टिंग का कार्य होने के कारण 2 अप्रैल को नगर के कई मोहल्लों की सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी। यह जानकारी देते हुए अधिशासी अभियंता एके चौधरी ने बताया कि 33/11 के०वी० विद्युत उपकेन्द्र हाइड्डिल पर ब्रेकर, पावर परिवर्तक तथा अन्य उपकरणों की टेस्टिंग का कार्य होगा । इससे विद्युत उपकेन्द्र हाइडिल से निर्गत न्यूकालोनी, हाइडिल कालोनी, ब्रम्हनगर, अम्बेडकर नगर, हर्ष नगर, विकास नगर, मेन मार्केट, बढ़ौली चौराहा, चण्डी होटल, रेलवे फाटक, घुवास मोहाल एवं अन्य मोहल्लों के विद्युत आपूर्ति सुबह 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक बाधित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ता से अनुरोध किया है की वे अपने स्तर से जलापूर्ति एवं अन्य की व्यवस्था पूर्व में कर ले, जिससे कि विद्युत आपूर्ति बाधित के समय कोई असुविधा न हो।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!