October 10, 2026 11:44 am

ट्रेक्टर के धक्के से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

संगम पांडे रॉबर्ट्सगंज (संवाददाता)

सोनभद्र। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के कन्हारी पहाड़ी पर ट्रेक्टर के धक्के से घायल ढोलो गांव निवासी एक युवक की उपचार के दौरान वाराणसी के ट्रामा सेंटर में मौत हो गई।
शुक्रवार को मृतक दिनेश उम्र 27 वर्ष पुत्र झुरी के शव का पोस्टमार्टम कराने जिला अस्पताल आए
परिजनों ने बताया कि बीते 27 मार्च को दिनेश व जगबली बाइक से फुलवारी गए हुए थे। वहा से वापस लौटते समय जैसे ही दोनो कन्हारी पहाड़ी पर पहुंचे कि सामने से आ रहा ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर बाइक को टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार दोनो घायल हो गए। दोनो को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में भर्ती कराया गया। जहा प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दिनेश की हालत गंभीर देख वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी के ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान बीती रात उसकी मौत हो गई।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!