October 10, 2026 11:43 am

आल इंडिया प्रेस रिपोर्टर वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राम अनुज धर द्विवेदी हुए सम्मानित

– ऐप्रवा के जिलाध्यक्ष राम अनुज धर द्विवेदी बने संपादक – हर्ष

– राम अनुज धर द्विवेदी को किया गया सम्मानित

सोनभद्र- घोरावल नगर में वृहस्पतिवार को हुए एक कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता व पत्रकार राम अनुज धर द्विवेदी को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके कार्य व्यवहार के साथ साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर योगदान देने के लिए दिया गया। इसी क्रम में कुछ दिन पहले हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र घाटी का दर्द का संपादक बनाया गया है। यह पद प्रधान संपादक कपिल देव पाण्डेय द्वारा मनोनीत कर प्रदान किया गया है। जिससे स्थानीय लोगों ने खुशी जताई है। और इसी क्रम में स्थानीय पत्रकारों ने माल्यार्पण कर अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। और लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया। बताते चलें कि इसके पूर्व भी राम अनुज धर द्विवेदी को जिला संवाददाता व आल इंडिया प्रेस रिपोर्टर वेलफेयर एसोसिएशन सोनभद्र का जिलाध्यक्ष बनाया गया था। इस अवसर पर परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव जिला संवाददाता व जिलाध्यक्ष के साथ साथ अल्पसंख्यक अधिवक्ता समिति के प्रदेश सचिव व पत्रकार इनामुल हक अंसारी व ग्रा प ए के तहसील अध्यक्ष व पत्रकार अनुराग कुमार पाण्डेय अमरेश चन्द्र, शेष कुमार पाल, राजकुमार गुप्ता, अधिवक्ता पत्रकार दयाशंकर गुप्ता ध मुन्नार यादव आदि मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!