November 29, 2026 8:19 am

नगर पालिका परिषद में 43.82 लाख के 3 विकास कार्यो का लोकार्पण, अध्यक्ष रुबी प्रसाद ने जनता को किया समर्पित

सोनभद्र। नगर पालिका परिषद सोनभद्र सीमार्गत राज्य वित्त आयोग मद से प्रस्तावित 3 कार्यों का लोकार्पण 28 नवंबर 2026 को अपरान्ह में अध्यक्ष रूबी प्रसाद के कर कमलों द्वारा किया गया। इन कार्यों की कुल लागत लगभग 43.82 लाख रुपये है।लोकार्पित कार्यों में वार्ड नंबर 19 ब्रम्हनगर में रामनरेश चौहान के घर से विष्णु बरनवाल के घर तक सीसी रोड का निर्माण कार्य, वार्ड नंबर 01 दलित बस्ती महाल में लखन के घर से कमला के घर तक आरसीसी नाली एवं सीसी रोड का निर्माण कार्य तथा वार्ड नंबर 09 में नहर से नगर पालिका के शौचालय तक सीसी रोड का निर्माण कार्य शामिल है।इस अवसर पर अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने उपस्थित संबंधित वार्ड के नागरिकों को अवगत कराया कि नगर पालिका परिषद क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य प्रारंभ हैं, जिनका शीघ्र ही लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया जाना है। नगर पालिका परिषद द्वारा संपूर्ण सीमा क्षेत्र में जनहित के अन्य महत्वपूर्ण कार्य तत्परतापूर्वक संपन्न कराए जाएंगे, जिसका लाभ नागरिकों को शीघ्र मिलेगा।इस अवसर पर सभासद प्रतिनिधि आनंद चौरसिया, धर्मराज जैन, सभासद अनवर अली, राजन सोनी, संजय जायसवाल, अजय गुप्ता, अमित दूबे, नगर पालिका के अवर अभियंता राजकुमार राव एवं कृष्ण मोहन प्रजापति के अतिरिक्त अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!